फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The elephant broke Maingate gas warehouse.

हाथी ने तोड़ा गैस गोदाम का मेनगेट

Sat, 14 Jan 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 14 Jan 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
The elephant broke Maingate gas warehouse.
भाबर के झंडीचौड़ में हाथी द्वारा तोड़ा गया गैस गोदाम का मेन गेट का पिल्लर।

भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी और पश्चिमी में आजकल लोग हाथी की दहशत में जीने को मजबूर हैं। शुक्रवार देर रात एक हाथी बिजनौर वन से सटे झंडीचौड़ घुस आया और भारत गैस गोदाम के मेन गेट को तोड़कर खेतों में घुसा और ग्रामीणों की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीण रामस्वरूप, कमलेश, राकेश, जयराज, मुकेश सिंह, सरस्वती देवी, किशन सिंह, जितेंद्र सिंह, बलराम सिंह, वचन सिंह, चंदन सिंह व मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बिजनौर वन से होते हुए एक हाथी गैस गोदाम के पास आया और चिंघाड़ने लगा।
विज्ञापन


खेतों में जाने के लिए तार-बाड़ में जगह न मिलने के कारण हाथी ने गैस गोदाम के मेन गेट के एक पिल्लर को तोड़कर गिरा दिया। कहा कि बार-बार वन कर्मियों को सूचना देने के बाद भी गश्त नहीं लगाई जाती, जिस कारण ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में रखकर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed