{"_id":"691c754ebaad8c8a0d04a007","slug":"the-dm-canceled-the-land-earmarked-for-a-cow-shelter-in-sirai-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119893-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गो सदन के लिए सिराई में चिह्नित भूमि डीएम ने की निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गो सदन के लिए सिराई में चिह्नित भूमि डीएम ने की निरस्त
Tue, 18 Nov 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर पालिका परिषद दुगड्डा में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गो सदन का निर्माण किया जाना था, लेकिन इसके लिए जो भूमि चिह्नित की गई थी, उसे डीएम ने निरस्त कर दिया। उन्होंने गो सदन के निर्माण के लिए अन्यत्र राजस्व भूमि चयन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अब नगर पालिका ने एसडीएम कोटद्वार से 200 निराश्रित गोवंश के आश्रय स्थल के लिए नई भूमि चिह्नीकरण के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देश देने की अपील की है।
दुगड्डा नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की संख्या काफी अधिक होने से लोग परेशान थे। पर्यटकों को भी काफी असुविधा हो रही थी। निराश्रित गोवंश आए दिन वाहनों से टकराने से दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका परिषद ने गो सदन निर्माण के लिए आमडाली में भूमि का चयन किया था। इस क्षेत्र में दुगड्डा पेयजल योजना का निर्माण होने से गो सदन का निर्माण नहीं कराया गया था।
इसके बाद नगर पालिका परिषद दुगड्डा ने विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम सिराई, पट्टी लंगूर पल्ला-2, तहसील कोटद्वार में भूमि चिह्नित की। इस भूमि पर गो सदन का निर्माण शुरू होने से पहले ही विराम लग गया। विगत 12 नवंबर को पौड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि सिराई की वन पंचायत की भूमि गो सदन के लिए हस्तांतरित नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
सिराई में चरागाह की भूमि को गो सदन के निर्माण के लिए डीएम पौड़ी ने निरस्त कर दिया है। नगर पालिका की ओर से एसडीएम कोटद्वार से 200 निराश्रित गोवंश के आश्रय स्थल के लिए नई भूमि चिह्नीकरण के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देश देने की अपील की गई है। - जीपी जोशी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दुगड्डा