Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The dispute will be resolved based on the landlord-tenant relationship.

Kotdwar News: मकान मालिक और किरायेदार के संबंधों के आधार पर होगा वाद का निस्तारण

Sat, 28 Nov 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 28 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
The dispute will be resolved based on the landlord-tenant relationship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। मकान खाली कराने और बकाया किराया वसूलने से जुड़े मामले में अपर जिला जज रजनी शुक्ला की अदालत ने निचली अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें मकान मालिक होने का दावा करने वाले वादियों को प्रतिवादी की पत्नी पुष्पा देवी को भी मुकदमे में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि मकान मालिक और किरायेदार के बीच संबंधों का निर्धारण उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जा सकता है। इसके लिए प्रतिवादी की पत्नी को अनिवार्य रूप से पक्षकार बनाना जरूरी नहीं है।

मामले के अनुसार, ग्राम कोठार, पट्टी उदयपुर तल्ला यमकेश्वर निवासी प्रियांशु पयाल और दीपांशु पयाल ने विक्रम सिंह पयाल के खिलाफ मकान खाली कराने और बकाया किराया वसूलने के लिए लघुवाद दायर किया था। निचली अदालत ने 12 अगस्त 2026 को वादियों के खिलाफ आदेश देते हुए उन्हें वादपत्र में संशोधन कर पुष्पा देवी को प्रतिवादी संख्या दो के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया था। इस आदेश को प्रियांशु पयाल और दीपांशु पयाल ने अपर जिला जज की अदालत में चुनौती दी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद अपर जिला जज ने पाया कि वादियों को अपने साक्ष्यों के माध्यम से पहले यह साबित करना होगा कि वादपत्र में वर्णित भवन उनका है और विक्रम सिंह पयाल उसी संपत्ति में किरायेदार के रूप में रहा है। अदालत ने कहा कि लघुवाद में स्वामित्व के विवाद का अंतिम निर्धारण नहीं किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed