फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The construction of the Singtali Bridge should be completed soon.

Kotdwar News: सिंगटाली पुल का निर्माण जल्द पूरा किया जाए

Sun, 15 Mar 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
The construction of the Singtali Bridge should be completed soon.
व्यापार मंडल सतपुली के पदाधिकारियों ने उठाई बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की मांग
विज्ञापन

सतपुली। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गंगा नदी पर बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल निर्माण अविलंब शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। लंबे समय से लटके 57 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर लंबे सिंगटाली पुल की वित्तीय स्वीकृति पिछले साल हो चुकी है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि पिछले डेढ़ दशकों से सिंगटाली पुल का मामला लंबित है। शासन की वित्त समिति की ओर से स्वीकृति दिए जाने के बाद पुल निर्माण की अन्य औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी कर पुल का निर्माण किया जाए। सिंगटाली पुल निर्माण से सतपुली से देहरादून की दूरी 25 किमी तक कम हो जाएगी। इससे जनपद के एकेश्वर, द्वारीखाल, कल्जीखाल, जयहरीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण ब्लाॅक के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों के राजधानी देहरादून तक पहुंचने में धन और समय दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

सिंगटाली पुल कौड़ियाला में गंगा नदी पर सिंगटाली नामक स्थान पर बनना है। सतपुली से व्यासघाट और कांडी खंड होते हुए सीधे सतपुली क्षेत्र को कौड़ियाला से जोड़ेगा और सतपुली से देहरादून जाने के लिए व्यासघाट से देवप्रयाग नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से सिंगटाली पुल निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, विक्रम सिंह रावत, मुकेश बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed