फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The condition of ARM Kotdwar deteriorated due to heat.

Kotdwar News: गर्मी से एआरएम कोटद्वार की हालत बिगड़ी

Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The condition of ARM Kotdwar deteriorated due to heat.
कोटद्वार। लू और भीषण धूप के कारण कोटद्वार में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को बसों के संचालन की निगरानी के दौरान अत्यधिक गर्मी और लू की चपेट में आने से परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अनुराग पुरोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिन्हें कर्मचारियों की ओर से बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने और धूप से बचने की सलाह दी है। शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कोटद्वार का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप के कारण रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भारी कमी रही।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ी भीड़
कोटद्वार। बेस अस्पताल में देवप्रताप और जौनी सहित अनेक मरीजों ने बताया कि गर्मी से बचाव के सारे इंतजाम फेल हो चुके हैं। लगातार एसी-कूलर में रहना संभव नहीं है और बाहर निकलते ही लू का असर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed