फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The computers at the base hospital are out of order; no prescriptions were issued until noon.

Kotdwar News: बेस अस्पताल में कंप्यूटर खराब, दोपहर तक नहीं बनी पर्ची

Mon, 05 Jan 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 05 Jan 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
The computers at the base hospital are out of order; no prescriptions were issued until noon.
घंटों लाइन में खड़े होकर लोगों को करना पड़ इंतजार, दूसरे कंप्यूटर से ही समस्या हल
विज्ञापन

कोटद्वार। बेस अस्पताल के पर्ची काउंटर के एक कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी के कारण सोमवार को पर्ची बनाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन द्वारा दूसरे कंप्यूटर सिस्टम की व्यवस्था कर मरीजों की पर्चियां बनाई गई।
बेस अस्पताल की ओपीडी में कोटद्वार और समीपवर्ती विकासखंडों से प्रतिदिन 800 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी की पर्ची के लिए दो काउंटर व चिकित्सकीय जांचों का शुल्क जमा कराने के लिए एक काउंटर की व्यवस्था की गई है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में तीमारदार मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

पर्ची काउंटर खुलने के बाद अचानक ही एक काउंटर के कंप्यूटर सिस्टम के साॅफ्टवेयर में खराबी आ गई जिससे एक ही काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों की पर्ची कटनी शुरू हुई। एक ही काउंटर में पर्ची बनने से वहां लोगों की लंबी कतारें लग गई। अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से दूसरे कंप्यूटर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची देरी से बनने के कारण मरीजों को दिखाने के लिए उनके साथ आए तीमारदारों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। स्थिति यह रही कि दोपहर 12 बजे के बाद भी पर्ची बनाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे। पर्ची बनने के बाद तीमारदारों को चिकित्सक को दिखाने के लिए भी लाइन लगानी पड़ी।


अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। एक कंप्यूटर सिस्टम के सॉफ्टवेयर में खराबी आने के कारण लोगों को पर्ची बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरे कंप्यूटर की व्यवस्था कर लोगों की ओपीडी की पर्चियां बनाई गई।
- डॉ. विजय सिंह, प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed