फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Chief Engineer of PWD has issued instructions to ensure pothole-free roads.

Kotdwar News: प्रमुख अभियंता लोनिवि ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश

Sat, 04 Oct 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The Chief Engineer of PWD has issued instructions to ensure pothole-free roads.
कोटद्वार। सीएम के निर्देश पर लोनिवि दुगड्डा और लैंसडौन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गड्ढामुक्त सड़कों का विभागाध्यक्ष व प्रमुख अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाने और दिवाली से पहले सड़कों को पूरी गुणवत्ता के साथ गड्ढामुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह और लोनिवि लैंसडौन के ईई विवेक कुमार ने बताया कि इन दिनों सीएम के निर्देश पर क्षेत्र की सभी स्टेट हाईवे, जिला मार्ग व अन्य संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। शनिवार को एसएच 9 लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-हल्दूखाल व घट्टूगाड-सिलोगी-गुमखाल लैंसडौन मार्ग पर हो रहे गड्ढामुक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण करने लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता ने दिवाली से पहले सड़कों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed