फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The bushes were cleared to provide relief from the fear of tigers and bears.

Kotdwar News: बाघ व भालू की दहशत से निजात दिलाने के लिए काटे झाड़ी कटान

Tue, 09 Dec 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 09 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
The bushes were cleared to provide relief from the fear of tigers and bears.
रिखणीखाल बीडीसी बैठक में बोले जनप्रतिनिधि, सड़क, बिजली, पानी व सिंचाई के मुद्दे भी उठे
विज्ञापन

कोटद्वार/रिखणीखाल। क्षेत्र पंचायत समिति रिखणीखाल की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की दहशत को देखते हुए झाड़ी कटान की मांग उठाई जिस पर वन विभाग के अधिकारी ने बाघ व भालू से बचाव के लिए मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक में सड़क, पानी, सिंचाई, बिजली आदि के मुद्दे भी छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। सर्वप्रथम पिछली बैठक के वाचन के बाद उसकी पुष्टि हुई। लोनिवि व पीएमजीएसवाई की चर्चा के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने दोनों विभागों के अधिकारियों को लंबित व स्वीकृत सड़कों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांडा की प्रधान बिनीता ध्यानी ने तैड़ियाखाल वन चौकी से ख्यूणीख्यात वन चौकी व तैड़िया तक सड़क निर्माण की मांग की। पेयजल जीवन मिशन, जल संस्थान व जल निगम की चर्चा के दौरान अधिकारियों ने स्वीकृत एवं लंबित पेयजल योजनाओं की जानकारी सदन में दी। जनप्रतिनिधियों ने डबराड व भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी। ब्लॉक प्रमुख ने आगामी बैठक से पहले सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने तैड़िया गांव का विद्युतीकरण करने की मांग भी उठाई। इस दौरान हाईस्कूल कांडा, राप्रावि बिरोबाड़ी, दियोड़ में चहारदीवारी के निर्माण, जूनियर हाईस्कूल के निष्प्रयोज्य पड़े भवन को सामुदायिक भवन के रूप में विकसित की योजना बनाने की मांग भी उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ देवेश पंत, लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत सुनील कोटनाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed