{"_id":"57164afa4f1c1bbf498b45eb","slug":"the-administration-has-not-actively-sacrifices","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सक्रियता से नहीं हो प्राइ पशुबलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सक्रियता से नहीं हो प्राइ पशुबलि
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की सक्रियता से पशुबलि देने के लिए मंदिर में ले जाए जा रहे दो बागियों (नर भैंसों) की बलि होने से बच गई। प्रशासन की टीम को मौके पर देखकर लोग बागियों को गांव की सीमा में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बनेलस्यूं पट्टी के एक मुखबिर ने मंगलवार को सुबह प्रशासन को बताया कि रिगुण और किशमोलिया गांव के लोगों की ओर क्षेत्र के देवी के मंदिर में पूजा की जा रही है। इस दौरान मंदिर में दो बागियों की बलि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम पीएल शाह ने तहसीलदार आशीष घिल्डियाल की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी। टीम में आठ कांस्टेबल, दो पटवारी शामिल थे। टीम के क्षेत्र पहुंचते ही लोग चुपचाप बलि के लिए मंदिर में ले जा रहे दोनों बागियों को गांव की सीमा में छोड़कर भाग गए। दोनों बागियों को प्रशासन की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम शाह ने बताया कि दो बागियों को पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र असवाल को सुपुर्द कर पशुलोक भेज दिया गया है। उन्होंने बताया बागियों को छोड़ने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।
विज्ञापन