फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   THDC terms lake will fill

टीएचडीसी शर्तों पर भर सकेगा झील

Fri, 19 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 19 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 828 मीटर भरने के लिए टीएचडीसी को सशर्त अनुमति मिल सकती है। दिल्ली में हुई बैठक में टीएचडीसी के सम्मुख तीन शर्तें रखी गई है, जिसका लिखित आश्वासन देने पर ही पानी भरने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले आरएल 827 मीटर तक पानी भरने के बाद किसी प्रकार के भूधंसाव का परीक्षण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

टीएचडीसी को अभी तक झील का जलस्तर अधिकतम आरएल 825 मीटर तक ही रखने की अनुमति दी गई थी। 10 अगस्त को दिल्ली में हुई समिति की बैठक में टीएचडीसी ने झील का जलभराव आरएल 828 मीटर तक बढ़ाने की अनुमति मांगी है। यह मांग पूरी करने के लिए सरकार ने टीएचडीसी से तीन शर्तों का लिखित आश्वासन देने पर ही पानी भरने की अनुमति प्रदान करने की बात कही है। जिसमें टीएचडीसी को पानी भरने की स्थिति में बांध की बॉडी में जितने उपकरण लगे हैं, वह ठीक से कार्य कर रहे हैं। दूसरा यह कि जलभराव करने से कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए वह जिम्मेदार होगी। तीसरी शर्त में जलभराव के बाद झील के दोनों ओर भूधंसाव का सर्वे किया जाएगा। इससे पहले एक सप्ताह तक झील को आरएल 827 मीटर तक भरकर भूधंसाव की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद ही झील को आरएल 828 मीटर तक भरा जा सकेगा। डीएम व पुनर्वास निदेशक इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि इस पर नजर रखने के लिए भागीरथी, भिलंगना और कोटेश्वर व मदननेगी क्षेत्र में तीन प्रबंधक तैनात किए गए हैं, जो ग्रामीणों के संपर्क में भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed