{"_id":"57af567d4f1c1bc530ee4662","slug":"teachers-will-movement-in-dehradun-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक 16 को देहरादून में करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक 16 को देहरादून में करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण न होने पर असंतोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 16 अगस्त को सभी राजकीय शिक्षक सामूहिक अवकाश कर देहरादून में प्रस्तावित आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में सरकार से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में वार्ता हुई। इसमें सरकार की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके, सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इस मौके पर संग्राम सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुराज चौहान, मदन सेमवाल, वीरेंद्र जदली, कमल रावत, मृदुला गुजराल, बबीता रावत, चंद्रमोहन व गोपाल चौहान आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन