फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teacher showed bravery, chain snacher ran up

शिक्षिका ने दिखाई बहादुरी, चेन छोड़ भागे बदमाश

Mon, 04 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 04 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
एक शिक्षिका की बहादुरी से चेन लूटने आए बदमाश नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार देर शाम आठ बजे शहर के जौनपुर मोहल्ले की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सकलानी में कार्यरत शिक्षिका सुनीता नैथानी रविवार देर शाम बहन अनीता भट्ट के साथ जौनपुर स्थित अपने घर के लिए पैदल आ रही थी। जैसे ही वह महिला सामाख्या के पास गली में अपने घर के लिए मुड़ी, सामने से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपटने का प्रयास किया। लेकिन शिक्षिका के सचेत रहने से वह कामयाब नहीं हो पाया। बदमाश के दूसरे प्रयास करने पर शिक्षिका ने उसका कॉलर पकड़ लिया।
विज्ञापन


कॉलर पकड़ते ही बदमाश अपने को छुड़ाने का प्रयास करने लगा, लेकिन शिक्षिका ने उसे नहीं छोड़ा। बदमाश ने अपने को छुड़ाने के लिए शिक्षिका पर वार कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इससे पहले कि वह बाइक लेकर फरार होता, शिक्षिका फुर्ती से उठी और बाइक की चाबी निकालकर बदमाश पर थप्पड़ रसीद किए। इतने में गली में शोर सुनकर लोग भी घरों से बाहर निकल आए, लोगों को आता देख बदमाशों के होश उड़ गए वे बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। चीता पुलिस ने क्षेत्र में सर्च किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाल जेएस पुंडीर का कहना है कि यह चेन स्नेचिंग का प्रयास नहीं, बल्कि छेड़खानी का मामला था। बाइक के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed