{"_id":"57618e364f1c1b4b5c11b8ac","slug":"taught-tricks-to-deal-with-disaster-and-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा और हादसे से निपटने के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा और हादसे से निपटने के गुर सिखाए
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जवानों को आपदा व सड़क हादसे के दौरान घटित होने वाली घटनाओं से निपटने की जानकारियां दी गईं। जवानों को आधुनिक स्वचालित उपकरणों की मदद से हालात पर नियंत्रण पाने के गुर सिखाए गए। उन्हें स्वचालित व पेट्रोल चलित उपकरणों की तकनीकी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
मानसून को देखते हुए आपदा से निपटने के लिए आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पुलिस बल व फायर के जवानों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जवानों को सड़क हादसों, वनाग्नि व आपदा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विभिन्न उपकरणों के जरिए जवानों को विपरीत हालातों पर नियंत्रण रखने के गुर सिखाए गए। आपदा, सड़क हादसा, दावाग्नि व घर में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने की तरकीब बताईं। उपकरण कंपनी के ट्रेनर तरुण गोयल, प्रमोद राठौर, सतेंद्र सिंह ने जवानों को आइरन कटर, स्टोन कटर, चेन शॉ आदि स्वचालित उपकरण चलाना सिखाया। आरआई विनोद कुुमार व एफएसओ प्रेम सिंह सती ने बताया कि प्रशिक्षण में पौड़ी व कोटद्वार को पुलिस व अग्निशमन दल के जवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन