टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। मजदूरों को पानी देकर कैंप लौट रहा बीआरओ का टैंकर खाई में गिर गया, जिससे टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।एसओ मो. अकरम ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे बीआरओ का टैंकर चालक बाईपास मार्ग पर लगे प्लांट में कार्यरत मजदूरों को पानी देने गया था। कैंप लौटने से पहले टैंकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। कैंप में मौजूद मजदूरों को पता चलने पर उन्होंने घायलों को खाई निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने चालक विक्रम सिंह रावत (37) पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम चिलोगी आगराखाल को मृत घोषित कर दिया।