{"_id":"2722659e8f1b5bcf884f61ad672f404e","slug":"tadia-village-show-with-two-tiger-cubs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तैडिया गांव में दो शावकों के साथ दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैडिया गांव में दो शावकों के साथ दिखा बाघ
कोटद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग को सूचना देकर बाघ को पकड़ने की मांग की। शुक्रवार सुबह तैड़िया गांव के पास एक खेत में लोगों ने बाघ को दहाड़ लगाते हुए देखा। बाघ देखते ही लोग घरों में कैद हो गए। उन्होंने अपने मवेशी चराने के लिए नहीं छोड़े। देवकी नंदन, लला देवी, सुनीता देवी और गंगोत्री देवी ने बताया कि बाघ के साथ दो शावक भी हैं और वह गांव के आसपास घूम रहे हैं। इस कारण जान का खतरा बना है। यह गांव कार्बेट पार्क से लगा हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत वन विभाग को दी।
विज्ञापन