फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Death in suspicious circumstances of a newly married woman

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 19 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 19 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
रिखणीखाल क्षेत्र के ग्राम बड़खेत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का विवाह करीब छह माह पूर्व हुआ था। मौके पर पहुंचे रिखणीखाल के तहसीलदार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार डीएस रावत ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बड़खेत निवासी सोनी (20) पत्नी कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका छह महीने पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सोनी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। कुछ देर बाद जब उसकी सास किसी काम से उसके कमरे में गई तो सोनी जमीन पर बेसुध पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसका घरेलू उपचार करना शुरू कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतका का पति देहरादून स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता है। सूचना मिलने के बाद वह गांव पहुंच गया है।


मायके पक्ष ने बताया कि सोनी ने मंगलवार रात अपनी मां को फोन कर जहर खाने की सूचना दी थी। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतका का बीरोंखाल के ग्राम तिमली में मायका है। राजस्व पुलिस को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed