फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Summoning officer Be suspended: Shailendra Rawat

समन भेजने वाले अधिकारी हो निलंबित: शैलेंद्र रावत

Sun, 17 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने दिवंगत सैन्य अधिकारी गौरव जोशी के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने गौरव के नाम पर समन भेजे जाने की घटना को शर्मनाक बताते हुए पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया। कहा कि शहीद गौरव का अपमान करने वाले आला अधिकारी को निलंबित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि एक विवाद के मामले में दिवंगत सैन्य अधिकारी को समन भेजे जाने जैैैसी घटना से पुलिस प्रशासन और सरकार के जनप्रतिनिधि अब खुद इस मामले में बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके एक स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के परिवार का अपमान हुआ है जिस सैनिक परिवार का बेटा स्वयं एक सैन्य अफसर रहा हो उसे सम्मान देने के बजाए सरकार और जनप्रतिनिधि उनका अपमान कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में दिवंगत सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना चाहती है तो न्याय के लिये प्रदर्शन कर रही जनता पर लगाए गए सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। अन्यथा जनसहयोग से दमनात्मक कार्य कर रही पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed