फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Studies also explored employment

पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार भी तलाशा

Mon, 30 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Mon, 30 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी(राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के चार छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का जरिया भी ढूंढ निकाला है। छात्रों ने एफएटीएम नाम से वेबसाइट बनाई है। यह रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच सेतु (लिंक) का काम कर रही है। इस वेबसाइट से ग्राहक रात दो बजे तक अपना मनपसंद खाना मंगवा रहे हैं। इससे उत्साहित छात्र अन्य शहरों में भी इस ऑनलाइन खाना आर्डर कराने का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


एनआईटी उत्तराखंड के इलैक्ट्रिकल अंतिम वर्ष के रोहित यादव, चेतन अग्रवाल व अमित कुमार और इलैक्ट्रानिक अंतिम वर्ष के छात्र सौरभ ने डब्लूडब्लूडब्लू.एटीएम.इन नाम से वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट डेवलप करने में उन्होंने कंप्यूटर साइंस के छात्र शुभम और नितेश की मदद ली।
विज्ञापन


यह वेबसाइट ग्राहक को रेस्टोरेंट जाने या फोन पर अलग-अलग रेस्टोरेंट से बात करने के झंझट से छुटकारा दिलाती है। इसमें ग्राहक को वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने क्षेत्र में उपलब्ध वेेंडर (रेस्टोरेंट संचालक) की मीनू लिस्ट से खाना सलेक्ट कर यहां दिए गए फोन नंबर पर आर्डर करना होता है। यह फोन नंबर वेबसाइट चला रहे छात्रों के हैं। वह ग्राहक से आर्डर लेकर संबंधित वेंडर से खाना ग्राहक के पते पर डिलीवरी करवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसे आया आइडिया
चारों छात्रों ने पहले एनआईटी के छात्र-छात्राओं के लिए होम डिलीवरी शुरू की। इसका परिणाम अच्छा आने पर उनके दिमाग में वेबसाइट बनाने का विचार आया। प्रथम चरण में श्रीनगर और श्रीकोट को आधार बनाकर ऑनलाइन आर्डर सेवा शुरू हुई। इसका भी सकारात्मक परिणाम निकला। इसके बाद उन्होंने देहरादून, कोटा और रुड़की में भी एफएटीएम सेवा शुरू कर रहे हैं। सेवा देने के एवज में उनको रेस्टोरेंट संचालकों से सेवा शुल्क मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed