फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students will police for self-defense expert

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए माहिर करेगी पुलिस

Sat, 04 Jun 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

छात्राओं को आत्मरक्षा में माहिर बनाने के लिए जिला पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए पुलिस ने पांच सदस्यीय दल गठित किया है। टीम को एसएसबी अकादमी प्रशिक्षित करेगी। बाद में यह दल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छात्राओं को इजराइली क्रबमागा पद्धति में आत्मरक्षा के गुर सिखाएगा।

विज्ञापन

एसएसपी नवेदिता कुकरेती की पहल पर पुलिस जनपद की छात्राओं को आत्मरक्षा में माहिर बनाने के  लिए कक्षाएं संचालित करने जा रही हैं। एसएसपी कुकरेती ने बताया कि पांच सदस्यीय प्रशिक्षण दल का गठन कर दिया गया है। इसमें तीन महिला पुलिस कर्मी व दो पुरुष पुलिस कर्मी शामिल हैं। यह दल महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेगा। कुकरेती ने बताया कि पुलिस दल को प्रशिक्षित करने के लिए एसएसबी अकादमी के निदेशक एस बंदोपाध्याय से बात की गई है। एसएसबी पुलिस दल को 10 दिनों का प्रशिक्षण देगी। बाद में प्रशिक्षित पुलिस दल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छात्रों को प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन


एसएसपी ने किया थानों का निरीक्षण
श्रीनगर। शनिवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने महिला थाना व कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों अपडेट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल उत्तम सिंह, महिला थाना एसओ नीरजा यादव, प्रवीन कोश्यारी, एसआई रविंद्र शाह, एसआई संतोष कुमार, विक्रम ब्रिजवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed