फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students were inspired for entrepreneurship and startup

Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित

Mon, 01 Jan 2024 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Students were inspired for entrepreneurship and startup
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत आयोजित ब्रीफिंग सेशन में छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने इस योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि महाविद्यालय में शीघ्र ही एक दिवसीय कार्यशाला एवं दो दिवसीय बूट कैंप के माध्यम से उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें से 30 चयनित छात्रों के लिए 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने उत्तराखंड के उत्पादों, पर्यटन, आतिथ्य उद्योग, योग, होम स्टे योजना, आयुर्वेद, मत्स्य पालन आदि पर छात्रों के साथ चर्चा की। डॉ. मुकेश रावत ने उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में नवीन वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग पर चर्चा की। मौके पर प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. रिचा जैन, डॉ. किशोर चौहान, डॉ. अंशिका बंसल, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. नंदी गढ़िया, डॉ. प्रियंका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed