{"_id":"61d8449f15b1380331306931","slug":"students-took-oath-to-vote-kotdwar-news-drn401000451","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को मतदान करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीप के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार और भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, रिखणीखाल में आयोजित यूथ वोटर फेस्टिवल कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर रेंजर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महंत मौर्य ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही स्वीप वॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें मतदान अवश्य करना चाहिए और मतदान के महत्व को समझना चाहिए।
रोवर प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के और बिना किसी लालच के अपने विवेक के आधार पर योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मत दें। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वीप वॉल में मतदान जागरूकता संबंधी पोस्टर, पेंटिंग, मतदान जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सीमा चौधरी, रेंजर प्रभारी डॉ. सुषमा थलेड़ी, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अनिता बिष्ट, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. संतकुमार आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश चंद्र आर्या, डॉ. विद्या राय, डॉ. विपिन पंवार, प्रशांत, डॉ. भारती, लक्ष्मी जोशी, डॉ. मनोज किशोर, डॉ. सुनील चौहान, मीरा रावत और चंपा आदि मौजूद रहे।