{"_id":"5d386b6b8ebc3e6cc92d6a0a","slug":"student-returning-after-the-back-paper-examination-results-were-not-declared-kotdwar-news-drn3140023163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर भड़के छात्र
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बैक पेपर परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य का घेराव किया। प्राचार्य द्वारा गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कराने पर उनके द्वारा सकारात्मक जवाब मिलने के बाद ही छात्र-छात्राएं शांत हुए।
बुधवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए, यहां उन्होंने पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ पांडेय के नेतृत्व में प्राचार्य एसएल भट्ट का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों में अगली कक्षा में प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से 25 जुलाई को बीएड की ऑन लाइन काउंसिलिंग की जा रही है। परीक्षा परिणाम नहीं आने से छात्र इसमें प्रतिभाग करने से वंचित रह जाएंगे। प्राचार्य एसएल भट्ट ने छात्रों की गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से फोन पर वार्ता कराई। वार्ता के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही छात्र शांत हुए। प्राचार्य का घेराव करने वालों में पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहन सिंह, अभिषेक काला, नीरज ढ़ौंडियाल, आशीष, शिवम नेगी, दीपक बिष्ट, संगीता ध्यानी, लियाकत अली, सुरजन प्रसाद, शुभम काला आदि मौजूद रहे।
अशोक केष्टवाल