{"_id":"57b88f3e4f1c1b1f176ec7fc","slug":"student-polls-on-september-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज गई है। कालेज प्रशासन की ओर से शनिवार को चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई। दो सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सात सदस्य, जिनमें से एक छात्राओं के आरक्षित एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के एक पद के चुनाव होंगे। 22 और 23 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 24 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक नाम वापसी का वक्त निर्धारित किया गया है। उसी दिन शाम को वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची चुनाव कार्यालय में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
परिसर निदेशक प्रो. अनूप डोबरियाल ने बताया कि प्रो. केसी पुरोहित को मुख्य चुनाव अधिकारी, डा. अरुण सिंह रावत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रो. राकेश काला की अध्यक्षता में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत को इसमें दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन