फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stones continuously falling from the wall, fear of accident

Kotdwar News: दीवार से लगातार गिर रहे पत्थर, हादसे की आशंका

Sun, 28 Jul 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Stones continuously falling from the wall, fear of accident
लैंसडौन। गांधी चौक स्थित सर्वे नंबर 199/118 की एक तरफ की दीवार अगस्त 2020 को बारिश के दौरान ध्वस्त हो गई थी। मरम्मत नहीं होने से यह दीवार अब खतरनाक होती जा रही है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे दूसरे भवन में रहने वाले लोग दहशत में हैं। पीड़ित लोगों ने क्षतिग्रस्त दीवार का मलबा गली में गिरने से रोकने और दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गिरांसू भवन से सटे अन्य भवन के स्वामी हबीब रहमान ने बताया कि उन्होंने मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद एवं एसडीएम को पत्र भेजा है। जिसमें बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त भवन के पत्थर गली में गिरने की जानकारी दी गई है। साथ ही बताया है कि गली में भूतल में रह रहे काली बहादुर व वीरेंद्र के परिवार हर समय दहशत में रहते हैं। गिरासू भवन के मालिक ने यह भवन प्रशासन की मदद से खाली तो करवा दिया था, लेकिन भवन खाली करवाने के बाद चार साल में कोई मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया और न ही क्षतिग्रस्त दीवार की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed