फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State Fair Festival will Knwasrm Bharat status: CM

कण्वाश्रम के भरत महोत्सव को मिलेगा राज्य मेले का दर्जा : सीएम

Fri, 12 Feb 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कण्वाश्रम/कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो कण्वाश्रम/कोटद्वार Updated Fri, 12 Feb 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुक्रवार को वसंत पंचमी के मौके पर कण्वाश्रम में आयोजित भरत महोत्सव-2016 को संबोधित कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने 27 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री सौंपा। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कण्वाश्रम में भरत की मां शकुंतला के नाम से बड़ा रंगमंच बनाया जाएगा। जो लोग कण्वाश्रम का इतिहास नहीं जानते, उन्हें यहां की पौराणिकता और इतिहास से संबंधित जानकारी देने के लिए देहरादून और दिल्ली में गोष्ठी कराई जाएंगी।

इसके अलावा झील का निर्माण भी यहां किया जाएगा। चिलरखाल-लालढांग मार्ग और कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग राज्य की आवश्यकता है। दोनों को सरकार बनाएगी। चिलरखाल-लालढांग मार्ग को प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर बनाया जाएगा। कहा कि कोटद्वार या देहरादून दोनों में से एक मेडिकल कालेज पूर्व सांसद भक्तदर्शन के नाम से होगा। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कण्वाश्रम मुख्य द्वार, भाबर डिग्री कालेज में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास और मालन नदी पर 72 मीटर स्पान के लौह गार्डर सेतु निर्माण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधारखाल तोली में किया पालीटेक्निक का शिलान्यास
आजाद भारत में पहली बार मल्ला बदलपुर पहुंचे कोई सीएम
सतपुली। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट द्वारा इंस्टीट्यूट के संस्थापक स्वामी राम के पैतृक गांव तोली (दुधारखाल) में बनाए जा रहे पालीटेक्निक एवं स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।
समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वामी राम युगदृष्टा थे। उनके द्वारा स्थापित हिमालयन अस्पताल देहरादून से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने संस्थान को भविष्य में ऐसे जनोपयोगी कार्यों के लिए निशुल्क: भूमि की पेशकश भी की। अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए सीएम ने कहा कि पूर्वी एवं पश्चिमी नयार नदियों पर जलाशय बनाकर इसके पानी का सदुपयोग किया जाएगा। हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट अध्यक्षीय समिति के सदस्य विजय धस्माना ने कहा कि स्वामी राम के सपनों को साकार करने के लिए उनके पैतृक गांव में पालीटेक्निक खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पालीटेक्निक के लिए भूमि दान करने वाले ग्रामीणों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गढ़वाली मासिक पत्रिका धाद के वसंत अंक का विमोचन भी किया गया। सीएम ने सकन्याणीखाल-बुलेखाखाल एवं तोली-पास्ता मोशर मोटर मार्ग एवं इंका दुधारखाल में संस्कृत विषय की वित्त सहित मान्यता की घोषणा की। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत और राजपाल बिष्ट द्वारा सुझाए गए दो-दो मोटर मार्गों को भी सीएम की घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय विधायक तीरथ रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक लैसंडौन दलीप रावत ने भी संबोधित किया। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक पेश किए। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस दौरान प्रमुख पोखडा सुरेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष कोटद्वार रश्मि राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, डा. विजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कनपुडिया और रमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed