{"_id":"585d545d4f1c1b1864e3c4ee","slug":"standing-in-the-parking-three-vehicles-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में खड़े तीन वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में खड़े तीन वाहन जले
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार के गैराज रोड में धूं-धूं करके जलते वाहन।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैराज रोड पर बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से वहां खड़े तीन वाहन जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात गैराज रोड पर करीब दर्जनभर वाहन खड़े थे। एक साइड पर दो टाटा सूमो और एक पिकअप वाहन पार्क किए गए थे। रात करीब दो बजे अचानक एक टाटा सूमो में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। वाहनों के टायर फटने और धमाकों की आवाज से घबराए लोग घरों से बाहर निकले तो तीन वाहनों में आग लगी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वाहन स्वामी और गैराज मालिकों की ओर से घटना की रिपोर्ट बाजार चौकी पुलिस में दर्ज कराई गई है। चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि वाहनों के जलने की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
पिकअप वाहन के स्वामी अरुण कुमार जुयाल निवासी लैंसडौन, टाटा सूमो वाहन स्वामी चरण सिंह निवासी कौड़िया कोटद्वार और
दूसरी टाटा सूमो के मालिक त्रिपालीसैंण निवासी शाहिद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वे अपने वाहनों को गैराज रोड में खड़ाकर चले गए थे।
रात्रि करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके वाहनों में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो वाहनों के चारों ओर आग की लपटें फैली हुई थीं। अग्निशमन अधिकारी रक्षपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग गैराज के समीप सड़क पर आग जलाकर बैठे थे।