फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Srinagar market fades after the festival, traders hope for Baikuntha Chaturdashi fair

Kotdwar News: त्योहार के बाद फीका पड़ा श्रीनगर बाजार, बैकुंठ चतुर्दशी मेले से व्यापारियों को आस

Sat, 25 Oct 2025 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Oct 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
Srinagar market fades after the festival, traders hope for Baikuntha Chaturdashi fair
श्रीनगर। दीपावली के बाद श्रीनगर बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और सब्जी मंडी क्षेत्र में ग्राहकों की आवाजाही इन दिनों बेहद कम नजर आ रही है। दीपावली पर अच्छी खरीदारी के बावजूद अब बाजार में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

व्यापारी धनी रमोला, आशीष सडाना, दीपक जैन, प्रीतपाल नरूला, समीम, राजीव और विवेक जैन का कहना है कि इस बार दीपावली में लोगों ने सीमित बजट में ही खरीदारी की। सहकारिता मेला, करवा चौथ और दीपावली लगातार आयोजनों के बीच बढ़ती महंगाई के चलते लोगों ने अपने खर्च पर लगाम लगाई।
विज्ञापन

अब व्यापारी बैकुंठ चतुर्दशी मेले से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दुकानदारों ने मेले को देखते हुए दुकानों में नया माल सजा लिया है। गद्दे-रजाई व्यापारी परवेज ने बताया कि सर्दियों के माल की तैयारी हमने दो माह पहले ही कर ली थी। गोदाम रजाई व गद्दों से भरे हैं, लेकिन ग्राहक नदारद हैं। उम्मीद है कि बैकुंठ चतुर्दशी पर लोग फिर से खरीदारी के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के बाद बाजार में कुछ दिनों तक मंदी आना सामान्य बात है। कॉलेजों में अवकाश होने और कई परिवारों के घर गांव जाने से भी बाजार में रौनक थोड़ी फीकी पड़ी है। अब सभी की नजरें बैकुंठ चतुर्दशी मेले पर टिकी हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर मेला अच्छा रहा तो बाजार की चहल-पहल दोबारा लौट आएगी और कारोबार की गाड़ी फिर रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed