{"_id":"5833265c4f1c1b9f71b397a5","slug":"srinagar-enjoy-with-bollywood-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड कलाकारों संग झूमा श्रीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड कलाकारों संग झूमा श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर मेले में स्टार नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देती रुपाली जग्गा फाईनलिस्ट सारेगामापा 2016
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकारों संग बैकुंठ चतुर्दशी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में युवाओं ने जमकर मौज, मस्ती और धमाल मचाया। सचिन वाल्मिकी, रुपाली जग्गा के गीतों ने जहां दर्शकों को झूमाया वहीं हास्य कलाकार जिम्मी मोजेस लीवर ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
सोमवार को सारेगामापा 2016 के उपविजेता सचिन वाल्मिकी के, तेरे बिन अब रह नही सकत... तेरे बिना क्या वजूद मेरा.. तेरे नाम तो लिख दी मेरी जिंदगी मेरे हम दम... पर युवा देर रात तक नाचते रहे। सचिन ने पांडाल में मौजूद सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए पुराने सदाबहार गाने भी गाए, जिस पर उन्हें दर्शकों से खूब वाहवाही मिली। वहीं सारेगामापा 2016 की फाइनलिस्ट रुपाली जग्गा ने लंदन ठुमकता.. और मय्या-मय्या गुलाबी तारे.. गाने पर युवाओं को नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
रुपाली के पॉप गानों पर युवक जमकर नाचे। इसके अलावा डांस इंडिया डांस वर्ष 2015 की विनर प्रोनीता ने अफगान जलेबी...सहित कई फिल्मी गानों पर शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर आनंद किया। वहीं हास्य कलाकार जिम्मी मोजेस लीवर ने गीत संगीत के बीच दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया। उधर मस्ती मौज में झूमते युवाओं को नियंत्रित करने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। एनसीसी कैडेट्स ने व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन