{"_id":"5da203538ebc3e014757aa46","slug":"sri-guru-nanak-dev-s-procession-came-out-with-pomp-kotdwar-news-drn3226245151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से निकाली गई श्री गुरु नानक देव की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से निकाली गई श्री गुरु नानक देव की शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से श्री गुरु नानक देव की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने शामिल होकर भजन कीर्तन के साथ समाज के कल्याण की कामना की। शनिवार सुबह गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कंवलजीत सिंह के सानिध्य में अखंड पाठ और शबद कीर्तन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। शोभायात्रा में फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। अन्य झांकियों में गतका पार्टी ने एक से बढ़कर एक खतरनाक करतब दिखाए। छोटे पंच प्यारे और घोड़ों में सवार पंच प्यारों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्मा कुुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बदरीनाथ रोड, सिद्धबली पब्लिक स्कूल, क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी, जेपी हाईस्कूल व बाल शिक्षा निकेतन आदि स्कूल के बच्चों ने झांकी निकाली। गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे पानी की बौछार की गई। महिलाओं और युवतियों ने सड़क पर झाडू़ लगाकर रथ के लिए रास्ता बनाया। श्री गुरु नानक देव की झांकी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में नगर का भ्रमण किया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शर्बत और प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, रामकुमार छावड़ा, संदीप सिंह, अनिल कुमार भोला, राजकुमार भोला, मनोज सैनी, मैसी भाटिया व विनय भाटिया आदि मौजूद थे।
-फोटो
चार घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान
कोटद्वार। शनिवार को श्रीगुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान नगर में लगा चार घंटे का जाम लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। शोभायात्रा को लेकर पुलिस की ओर से कोई ट्रैफिक प्लान की तैयारी नहीं होने के कारण लोग जाम में फंसे रहे। आलम यह रहा कि शनिवार को सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक झंडाचौक से लालबत्ती चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान स्टेशन मार्ग, पुराना सिद्धबली मार्ग, पदमपुर रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग पर भी जाम लगा रहा। पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन का कोई प्लान नहीं था। इस कारण सभी वाहन बदरीनाथ मार्ग से होते हुए नजीबाबाद और दुगड्डा के लिए गुजर रहे थे। जाम में फंसे देवेंद्र खुराना, दीपक कश्यप व लोकेश वर्मा ने पुलिस प्रशासन पर यातायात संचालन करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारी की होती तो उन्हें जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।