{"_id":"582339414f1c1bf67eb39669","slug":"sp-lift-membership-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा चलाएगी सदस्यता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Wed, 09 Nov 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है। पार्टी से आम लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
मालवीय उद्यान में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की सलाहकार दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री आभा बड़थ्वाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आम जनता के हितों में कार्य किया है। उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस सरकार ने सत्ता में रहकर जनता के साथ धोखा किया।
विज्ञापन
विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया।
बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के अभाव में पहाड़ों से लोग पलायन कर रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य करवा रही है। उत्तराखंड की जनता भी प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। इसके लिए समाजवादी पार्टी जनता के साथ है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव अरुण तिवारी, दिवाकर जोशी, मुकेश नैथानी व सचिन नेगी आदि मौजूद थे।