{"_id":"58b5af3c4f1c1b687f83084f","slug":"skeenge-not-without-the-permission-of-the-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की अनुमति के बिना नहीं दे सकेेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की अनुमति के बिना नहीं दे सकेेंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि की अनुमति के बिना बीएड पाठ्यक्रम में एनआरआई कोटे की सीटों पर प्रवेश पाने वाले छात्र बीएड सत्र 2016-18 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। विवि प्रशासन ने इस संबंध में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों व निजी बीएड संस्थानों को पत्र भेज निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की गाइड लाइन के अनुसार बीएड पाठ्यक्रम में विवि से संबद्ध निजी बीएड संस्थान स्वीकृत सीटों के पांच फीसदी सीटों पर एनआरआई (प्रवासी भारतीय) को प्रवेश दे सकते थे। निजी संस्थानों की ओर से इन सीटों पर प्रवेश पर अनियमितता की शिकायत मिलने पर विवि प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। विवि के कुलसचिव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में संस्थानों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी संस्थान ने विवि की अनुमति के बिना एनआरआई कोटे के तहत बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिए हैं तो वे मान्य नहीं होंगे। ऐसे छात्र बीएड सत्र 2016-18 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। विवि की ओर से अनुमति लिए बिना एनआरआई कोटे के छात्र यदि परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन