फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Six brothers and sisters are in desperate need of help

छह भाई-बहनों को है मदद की दरकार

Wed, 03 Feb 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 03 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
 दुगड्डा ब्लाक के सिमलखेत धार गांव के एकांत एवं निर्जन स्थान में जीर्ण-शीर्ण पड़े एक घर में रह रहे छह भाई बहन अपने भरण पोषण में मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। माता-पिता का साया सिर से उठ जाने से ये बच्चे दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

20 वर्षीय दाताराम अपने छह भाई बहनों में सबसे बड़ा है और उसकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है, लेकिन, गरीबी और पांच भाई बहनों की जिम्मेदारी की वजह से वह आगे पढ़ने की बजाए मजदूरी करने को मजबूर है। जिम्मेदारी सिर्फ  पेट पालने की ही नहीं बल्कि बहन की शादी की भी है। बहन का रिश्ता उसके माता-पिता जीवित रहते कर गए थे। दाताराम का कहना है कि छोटी बहिन कविता (18) की शादी उसके सामने पहाड़ सी चुनौती है। उसने सरकार और समाजसेवी संगठनों से मदद की गुहार लगाई है। दामोदर और कविता के अलावा परिवार में रोशन सिंह (17), ममता (15), संगीता (12) और कैलाश सिंह (11) है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed