फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sigddi's team entered the next round

सिगड्डी की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

Tue, 04 Jan 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sigddi's team entered the next round
भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में आयोजित किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सिगड्डी और मोटाढाक क्लब ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में विनय ने 35 बाल पर 101 रन बनाए।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विकास कुकरेती ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला उमरावपुर और मोटाढाक क्लब के बीच खेला गया। मोटाढांक ने टॉस जीता और उमरावपुर को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। उमरावपुर की टीम आठ ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोटाढांक के अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोटाढांक की टीम ने दो विकेट खोकर आठ ओवर में ही जीत हासिल कर ली, जिसमें विकास ने नाबाद 57 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच झंडीचौड़ और सिगड्डी क्लब के बीच खेला गया। झंडीचौड़ ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सिगड्डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में विनय के धुआंधार 101 रनों की बदौलत 162 रनों का लक्ष्य झंडीचौड़ को दिया। लक्ष्य का पीछा करने झंडीचौड़ क्लब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना सकी और मैच सिगड्डी ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में गणेश धूलिया और योगेश सौंद ने कमेंटेटर, प्रियांशु केष्टवाल ने स्कोरर, प्रदीप डबराल और विकास राणा ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed