{"_id":"61d450c9f114892ce342054b","slug":"sigddi-s-team-entered-the-next-round-kotdwar-news-drn4007005186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगड्डी की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगड्डी की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में आयोजित किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सिगड्डी और मोटाढाक क्लब ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में विनय ने 35 बाल पर 101 रन बनाए।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विकास कुकरेती ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला उमरावपुर और मोटाढाक क्लब के बीच खेला गया। मोटाढांक ने टॉस जीता और उमरावपुर को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। उमरावपुर की टीम आठ ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोटाढांक के अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोटाढांक की टीम ने दो विकेट खोकर आठ ओवर में ही जीत हासिल कर ली, जिसमें विकास ने नाबाद 57 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच झंडीचौड़ और सिगड्डी क्लब के बीच खेला गया। झंडीचौड़ ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सिगड्डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में विनय के धुआंधार 101 रनों की बदौलत 162 रनों का लक्ष्य झंडीचौड़ को दिया। लक्ष्य का पीछा करने झंडीचौड़ क्लब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना सकी और मैच सिगड्डी ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में गणेश धूलिया और योगेश सौंद ने कमेंटेटर, प्रियांशु केष्टवाल ने स्कोरर, प्रदीप डबराल और विकास राणा ने अंपायर की भूमिका निभाई।