फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhbali Janshatabdi Express arrived late on the second day too

दूसरे दिन भी देरी से पहुंची सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Siddhbali Janshatabdi Express arrived late on the second day too
मैदानी क्षेत्रों में चल रहे किसान आंदोलन से गढ़वाल के रेल यात्री परेशान हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे देरी से कोटद्वार पहुंची। जन शताब्दी के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण सोमवार को जहां सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे लेट हुई, वहीं मंगलवार को दूसरे दिन यह एक्सप्रेस दो घंटे देरी से शाम 3:40 बजे कोटद्वार पहुंची। ट्रेन का कोटद्वार पहुंचने का समय दोपहर 1:40 बजे का है। मंगलवार को भी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वालों का दोपहर एक बजे से ही कोटद्वार रेलवे स्टेशन में जमावड़ा लग गया था। दिल्ली निवासी कबीर, राजस्थान के जिला झुनझुनू निवासी योगेश कुमार, गाजियाबाद निवासी सन्नी रावत ने बताया कि वह पूजा और बरात के लिए गांव गए थे। सुविधाजनक यात्रा के लिए उन्होंने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी ट्रेन की देरी की वजह मैदानी क्षेत्र में चल रहे किसान आंदोलन को बता रहे हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया कि सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शाम 3:40 बजे कोटद्वार पहुंची। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन को शाम 4:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed