फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhabaaba Festival begins with the Mahabhishek of the Pindi and Hanuman

Kotdwar News: पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ सिद्धबाबा महोत्सव शुरू

Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddhabaaba Festival begins with the Mahabhishek of the Pindi and Hanuman
पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ सिद्धबाबा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कोटद्वार। प्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महंत दिलीप रावत, जीत सिंह पटवाल और मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया। इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाै और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल पर कलश स्थापना के साथ एकादश कुंडीय यज्ञ में बाबा का पूजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, उद्योगपति अनिल कंसल और लैंसडौन के विधायक एवं मंदिर के महंत दिलीप रावत ने कलश पूजन किया। महोत्सव में तीन दिन तक विशाल भंडारा चलेगा। इस मौके पर पंडित आशीष कोटनाला, पंडित अनिल धस्माना, संजय खनसूली, सिद्धार्थ नैथानी, रमेश गौड़, योगेश रतूड़ी, दीप नारायण जोशी (ऋषिकेश) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed