फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sibisis will review: Prakash Javadekar

सीबीसीएस की होगी समीक्षा : प्रकाश जावड़ेकर

Thu, 20 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sibisis will review: Prakash Javadekar
Prakash Javadekar - फोटो : amarujala

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में लागू सीबीसीएस की समीक्षा की जाएगी। जावड़ेकर बृहस्पतिवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के मौके पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध और अनुसंधान ज्यादा हों। हमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। इसके लिए जल्द ही सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में विचार मंथन के बाद शिक्षा की नई नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


जेएनयू में छात्रों द्वारा कुलपति को बंधक बनाए जाने की घटना का जिक्र कर उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन का मतलब शिक्षकों को बंधक बनाना नहीं है। वह भी छात्र राजनीति के प्रोडक्ट हैं, लिहाजा वह छात्र आंदोलन का सम्मान करते हैं। सीबीसीएस पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्रों ने सिस्टम को लेकर जो समस्याएं बताई हैं। उन पर विचार किया जाएगा। प्रणाली की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेएल कौल ने विवि के बारे में विभिन्न जानकारियों के साथ ही छात्रावास सुविधा विकसित किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, डा. धन सिंह रावत, प्रो. डीएस नेगी, प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. एचबीएस चौहान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकुर रावत, सचिव शीला शर्मा, उपाध्यक्ष सुरजीत गैरोला, कोषाध्यक्ष नीरज, सहसचिव कुसुम पांडे, छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे आदि  मौजूद थे।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में वाई-फाई की शुरुआत श्रीनगर से
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा जल्द ही देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत श्रीनगर से की गई है। केंद्रीय मंत्री ने यहां वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन भी किया।


छात्रसंघ पदाधिकारियों ने रखी विभिन्न मांगें
छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने चौरास मोटर पुल, चौरास स्टेडियम निर्माण की मांग भी रखी। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर रावत ने कहा कि छात्रावासों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं सचिव शीला शर्मा ने एमटेक, बीसीए की कक्षाएं शुरू कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed