फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shunting and train operation done manually, Anand Vihar terminal late

Kotdwar News: मैनुअल हुई शंटिंग और ट्रेन संचालन, देर से चली आनंद विहार टर्मिनल

Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Shunting and train operation done manually, Anand Vihar terminal late

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रेल ट्रैक फेलियर के कारण एक घंटे देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं, ट्रेन रवाना होने के बाद नजीबाबाद से पहुंची रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की तकनीकी टीम ने देर रात तक काम कर रेल ट्रैक को दुरुस्त किया।

मंगलवार शाम नजीबाबाद से 6:05 मिनट पर कोटद्वार पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इस कारण यह ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब से स्टेशन पहुंची। वहीं, इंजन में बार-बार खराबी आने के कारण चालक द्वारा पैसेंजर ट्रेन को वापस ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। तब नजीबाबाद से अतिरिक्त इंजन मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन

यह इंजन कोटद्वार पहुंचने पर रात 9:15 बजे पैसेंजर ट्रेन को तो नजीबाबाद रवाना कर दिया गया, लेकिन सिंगल लाइन होने के कारण नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक को सनेह रोड हाल्ट स्टेशन पर रोककर रखना पड़ा था। जब यह ट्रेन कोटद्वार पहुंची, तो यहां ट्रैक फेलियर होने से यह ट्रेन समय से आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ट्रैक फेलियर की सूचना पर नजीबाबाद से रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम (एस एंड टी) विभाग के वरिष्ठ खंड अभियंता रविंद्र कुमार के नेतृत्व में तकनीकी टीम कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को एक घंटा देर से रवाना करने के बाद ट्रैक में आई खराबी को देर रात तक ठीक किया जा सका। बुधवार सुबह भी एस एंड टी विभाग की टीम टेस्टिंग में लगी रही। स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट ने अब स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की।



.

शोपीस बना रहा पब्लिक एड्रेस सिस्टम



कोटद्वार स्टेशन पर हाल ही में दुरुस्त किया गया पब्लिक एड्रेस सिस्टम मंगलवार शाम को भी शोपीस बना रहा। रेल संचालन में अवरोध की एक बार भी उद्घोषणा नहीं की गई। यात्रियों को ऊंचाई पर स्थित स्टेशन मास्टर कक्ष के चक्कर काटने पड़े।


.



लचर नजर आई रोडवेज व्यवस्था

पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रभावित होने के बाद सैकड़ों लोगों के पास नजीबाबाद जाने का एकमात्र विकल्प रोडवेज बस और प्राइवेट मैक्स थीं। मंगलवार रात लोगों को कोटद्वार डिपो की एक भी रोडवेज बस नहीं मिली। चार-पांच मैक्स और यूपी रोडवेज की दो बसों से कुछ ही यात्री नजीबाबाद जा सके। अन्य लोगों को घंटों प्रतीक्षा ही करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed