फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shopkeeper arrested with hashish

चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested with hashish
सीआईयू और कोतवाली पुलिस ने ध्रुवपुर निवासी एक दुकानदार को 210 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। लंबे समय से चरस की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल जोशी की अगुवाई में रविवार को उपनिरीक्षक सुनील पंवार पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर थे। ध्रुवपुर गढ़वाली टंकी के पास पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को रोकने का इशारा किया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 210 ग्राम अवैध चरस मिली। उसकी पहचान कमलेश कुमार निवासी (38) निवासी लालपुर सदाबहार कॉलोनी, थाना कोटद्वार के रुप में की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी परचून की दुकान है, जिसकी आड़ में वह कोटद्वार में छात्रों व अन्य व्यक्तियों को चरस बेचकर भारी कमाई करता था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, सीआईयू प्रभारी रफत अली, उपनिरीक्षक सुनील पंवार, कांस्टेबल हरीशलाल, आबिद अली, अमरजीत, देवेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed