फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shakuntala Dushyant drama captures the mood of the audience

शकुंतला दुष्यंत गढ़वाली नाटिका ने मोहा दर्शकों का मन

Sat, 25 Jan 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala Dushyant drama captures the mood of the audience
भाबर के श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छा? - फोटो : KOTDWAR
भाबर के झंडीचौड़ में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान और विद्यालय के संचालक गिरीश नैथानी ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है। बच्चों को सभी क्षेत्रों में अपना बेहत्तर प्रदर्शन देना होगा। इस मौके पर छात्रों ने एक बटे दो, दो बटे चार..., अब उठो देश भाग जगाने, घूमर रे, घूमर रे..., लव यू जिंदगी..., स्कूल चले हम..., अब लगलू मंडाण..., सूरज ढलता जाए..., छक के पिणी..., रंगीलो मारो ढोलना..., तेरी खुट्यूं माँ लगली कुतगली... आदि गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गढ़वाली में शकुंतला दुष्यंत की नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी नैथानी ने अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि धीरेंद्र चौहान ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र देवरानी, कृष्णा नेगी, पार्षद अमित नेगी, राकेश मोहन ध्यानी, महेश चंद्र सती, विकास कुकरेती, उमेश रावत, दीपक गौड़, अविकल नैथानी, राकेश केष्टवाल, केसरी सैनी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed