फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sent three people to prison in the case of illegal alcohol

अवैध शराब के मामले में तीन लोगों भेजा जेल

Sun, 03 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Sun, 03 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की खेप के साथ मलेथा में पकड़े गए तीनों आरोपियों को एसटीएफ और पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसटीएफ ने आरोपियों की ओर से दी जानकारी के आधार पर जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई।

विज्ञापन


शनिवार को एसटीएफ और कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस की टीम ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से चंडीगढ़ ब्रांड शराब की 208 पेटियां बरामद की थी। शराब सोनीपत (हरियाणा) से कर्णप्रयाग ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने शराब की खेप को कर्णप्रयाग के पप्पू नामक व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही थी। आरोपी पुलिस को सिर्फ यही बता सके कि पप्पू ही फोन पर उनसे संपर्क कर अमुक स्थान पर शराब पहुंचाने को कहता है। शराब बेचने का काम वही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कीर्तिनगर के प्रभारी कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि ट्रक चालक नासिर व राजा तथा ट्रक के साथ कार में चल रहे युवक अनिल को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पप्पू के बारे में आरोपी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। इससे उसको ढूंढना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed