{"_id":"574d923c4f1c1b7d2810a1aa","slug":"seasonal-disease-patient-began-to-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी बीमारी के बढने लगे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी बीमारी के बढने लगे रोगी
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Tue, 31 May 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में मौसमी बीमारी होने से जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों को बीमार कर दिया है। जिला अस्पताल में मौसमी बुखार, खसरा और डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अस्पताल की ओपीडी के अनुसार मंगलवार को साढ़े तीन सौ से अधिक रोगी रिपोर्ट हुए हैं। जबकि सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में अधिकतम दो सौ तक मरीज रिपोर्ट होते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रात: आठ से बारह बजे तक ओपीडी में साढ़े तीन सौ से अधिक पर्चे बने। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि गत दिनों हुई बरसात से बच्चों में वायरल फीवर, डायरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसी कंडवाल ने बताया कि मौसम में आए उतार-चढ़ाव से बुजुर्गों के साथ वयस्क भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि दूषित जल पीने से इस प्रकार की बीमारियां हो रही हैं।
विज्ञापन