{"_id":"66c0dd1f78b970109601013c","slug":"sdo-office-of-lansdowne-forest-division-farsula-shift-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-479649-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लैंसडौन वन प्रभाग का एसडीओ कार्यालय फरसूला शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लैंसडौन वन प्रभाग का एसडीओ कार्यालय फरसूला शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन वन प्रभाग का लैंसडौन स्थित एसडीओ कार्यालय यहां से करीब 12 किमी दूरी पर स्थित फरसूला में शिफ्ट हो गया। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में हलचल शुरू हो गई।
एसडीओ कार्यालय का सामान शनिवार की सुबह सरकारी वाहन से फरसूला ले जाया गया है। इसकी भनक लगते ही सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह रावत व अन्य लोगों ने कार्यालय पहुंचकर कार्यालय शिफ्ट करने का विरोध किया। सामान वाहन में लादकर ले जाया जा रहा था, तो लोगों ने विधायक दिलीप रावत से बात की। विधायक ने डीएफओ से बात की, तो उनके द्वारा इस भवन की मरम्मत की बात कही गई। उपप्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर ने बताया कि एसडीओ कार्यालय का भवन अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में होने के कारण कार्यालय को फिलहाल फरसूला शिफ्ट किया जा रहा है। इस भवन की मरम्मत होनी है। मरम्मत कार्य के लिए तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद कार्यालय लैंसडौन से ही संचालित होगा। विधायक दिलीप ने बताया कि कार्यालय में मरम्मत होनी है। इसके लिए यह कार्यालय मरम्मत कार्य पूरा होने तक लैंसडौन से 12 किमी दूर फरसूला में खाली पड़े वन प्रभाग के भवन से संचालित किया जाएगा। इसके बाद कार्यालय का संचालन लैंसडौन से ही किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शांत हुए।