{"_id":"60fc15e78ebc3e5f05267967","slug":"screws-will-be-tightened-on-defaulters-above-one-lakh-kotdwar-news-drn3853917181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम योगेश मेहरा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक कर राजस्व वसूली में तेजी लाने और बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक लाख व इससे बड़े-बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करें और तब भी वसूली न हो तो उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करवाएं।
तहसील में हुई बैठक में एसडीएम ने तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार डीएस नेगी समेत अन्य कर्मियों से राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की। अधीनस्थों ने बताया कि खनन, परिवहन, बिजली, पानी और बैंक ऋणों की कोटद्वार तहसील क्षेत्र में करोड़ों रुपये की वसूली लंबित है। वसूली के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार को राजस्व संग्रह अमीनों के माध्यम से वसूली में तेजी लाने को कहा गया। कहा कि एक लाख से अधिक के बकायदारों की सूची बनाकर तहसील भवन में चस्पा की जाए और उन्हें जल्द से जल्द नोटिस तामिल कराएं जाएं। कहा कि राजस्व वसूली के लिए नियमानुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। संबंधित लोगों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने का विकल्प भी अपनाया जाएगा। उन्होंने नायब तहसीलदार को तहसील परिसर स्थित राजस्व कारागार की सफाई करने के निर्देश दिए, ताकि गिरफ्तारी की जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा।ए