फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Scotty fell into the river, killing one

नाले में गिरी स्कूटी, एक की मौत

Sat, 11 Jun 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ।
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ। Updated Sat, 11 Jun 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
Scotty fell into the river, killing one
पाबौ में सड़क हादसे में नाले में गिरी स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ब्लाक मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर चोडी गांव के समीप विड़ोली मार्ग पर स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। साथ में बैठे गांव के ही दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। उसे सीएचसी पाबौ में प्राथमिक उपचार के पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूटी चालक ने हेलमेट पहना हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुड़दोड़स्यूं पट्टी के विशल्ड गांव निवासी दीपक रौथाण (32) पुत्र शंकर सिंह रौथाण स्कूटी से पाबौ बाजार आ रहे थे। उनके साथ गांव निवासी राजपाल सिंह (45) पुत्र ठाकुर सिंह भी बैठा था। चोडी गांव के समीप विड़ोली मार्ग पर स्कूटी नाले में जा गिरी। स्थानीय लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ ले आए। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया। बताया गया दीपक बीएसएफ में तैनात था। आजकल छुट्टियों में घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed