फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpuli-Gumkhal road is risky for two-wheeler drivers

Kotdwar News: दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिमभरा हुआ सतपुली-गुमखाल मार्ग

Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Satpuli-Gumkhal road is risky for two-wheeler drivers

विज्ञापन
सतपुली। नेशनल हाईवे 534 पर चल रहा चौड़ीकरण का काम बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गुमखाल से सतपुली के बीच कई जगह गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी है।

कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश राहगीरों के लिए आफ बन गई है। गुमखाल-सतपुली के बीच मार्ग पर कई जगह एक फीट गहरे गड्ढों में कीचड़युक्त पानी भरा है। जगह-जगह मिट्टी से फिसलन बन गई है। राहगीरों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। बूंदाबांदी से सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है। कीचड़नुमा पानी से गड्ढे की गहराई का अनुमान नहीं हो पा रहा है। गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों में पहाड़ों में झमाझम बारिश के बाद सतपुली से गुमखाल के बीच अनेक स्थानों पर प्राकृतिक पेयजल स्रोत टूटे हुए हैं। उनका पानी बहकर सड़कों पर फैल रहा है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भयावह हो गई है। राहगीरों का कहना है कि मार्ग पर फिलहाल कोई डेंजर जोन नजर नहीं है, लेकिन कीचड़ और पानी के कारण ज्यादा समस्या हो रही है। राहगीरों ने एनएच खंड से इस ओर ध्यान देने और राहगीरों की मुसीबत कम करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed