फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpal Maharaj will participate in multipurpose camps

Kotdwar News: सतपाल महाराज करेंगे बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग

Fri, 22 May 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 22 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Satpal Maharaj will participate in multipurpose camps
सतपुली। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज आगामी 25 मई से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। वह इस दौरान जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सतपाल महाराज 25 मई को विकासखंड मुख्यालय बीरोंखाल में बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन और पुलिस को दिए जाने वाले नए वाहन का लोकार्पण करेंगे। 27 मई को पोखड़ा, 28 मई को पोखड़ा के सकनोली में शहीद मनदीप सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, 29 एवं 30 मई को विकासखंड मुख्यालय पणखेत (एकेश्वर) एवं सतपुली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed