फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Saraswati Vidya Mandir Inter College Jankinagar got recognition of arts and commerce

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर को मिली कला और वाणिज्य की मान्यता

Wed, 02 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir Inter College Jankinagar got recognition of arts and commerce
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में इंटरमीडिएट स्तर पर कला और वाणिज्य विषयों की मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर कला व वाणिज्य वर्ग की शैक्षिक मान्यता के लिए प्रपत्र एवं आवेदन शासन को भेजे गए थे। शासन ने विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद कला और वाणिज्य वर्ग की मान्यता प्रदान कर दी है। बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं अब तीनों वर्गों में अध्ययन कर सकते हैं। विद्यालय को कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य वर्ग में बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान एवं अर्थशास्त्र की मान्यता मिली है। कला और वाणिज्य वर्ग में नवीन सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कला और वाणिज्य संकाय खुलने से आसपास के विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालयों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed