{"_id":"618144682d88c721a20c3e89","slug":"sandesh-and-aanchal-top-in-100-meter-race-kotdwar-news-drn395113960","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में संदेश और आंचल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में संदेश और आंचल अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत जमेली संकुल के खेल महाकुंभ में अंडर-14 वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ में संदेश और आंचल अपने वर्गों में प्रथम रहे।
जमेली महादेव खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सिंह चौहान ने किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में संदेश, राहुल, विजय, बालिका वर्ग में आंचल, सुहानी, सोनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में आदर्श, विजय, आदित्य, बालिका वर्ग में सुहानी, आंचल, सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मयंक, दीपांशु, संदेश, बालिका वर्ग में सोनम, आंचल, सुहानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद बालक वर्ग में मयंक, विजय, करन, क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयुष, आदर्श, आदित्य, बालिका वर्ग में सोनम, दिया, आरुषी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में पाली गांव की टीम विजेता और लंगूरी की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में लंगूरी की टीम विजेता और पाली की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पाली गांव की टीम विजेता और लंगूरी गांव की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में लंगूरी की टीम विजेता और पाली की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में प्रतियोगिता के संयोजक और प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुकेश सिंह, दिनेश सिंह रावत, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, राकेश नेगी, विनोद ध्यानी, राकेश चंद्र ध्यानी, लक्ष्मी विलास देवरानी, फईम अहमद, रेखा रावत आदि मौजूद रहे।