फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   samuhik avkash par koshagaar lekha karmi

सामूहिक अवकाश पर कोषागार के लेखा कर्मी

Mon, 14 Dec 2015 10:06 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Mon, 14 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
ग्रेड-पे बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर कोषागार के लेखा कर्मचारी दो दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे कोषागार कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। रोजाना के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

काला फीता बांधकर विरोध जताने के बाद भी शासन की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित कोषागार कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। कोषागार में वेतन और पेंशन के बिल पासिंग समेत कई कार्य नहीं हो पाए। कोषागार संघ के जिलाध्यक्ष कुशबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी सरकार कोषागार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

 शासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी उनकी मांगों को कोई तव्वजो नहीं दी जा रही है। जो कि कर्मचारी हित में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लेखा विभाग से जुड़े कर्मचारी 14 व 15 दिसंबर को दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 16 दिसंबर से सभी कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। इस मौके पर संदीप सिंह राणा, अवधेश कुमार और सुुुुभाष पुरी समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य कोषाधिकारी लोकेंद्र गोथियाल ने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से कई कार्यों का प्रभावित होना स्वाभाविक है। लेकिन अपने विभिन्न प्रकरणों को लेकर कोषागार पहुंच रहे आम लोगों के कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed